गूगल के 10 शानदार ऐप, जिनके बारे में आप शायद ही जानते हो
आज के समय मे एंड्राइड फ़ोन सबके पास होता ही है और गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारी एप्पलीकेशन होती हैं। बहुत सारी एप्प में ऐड भी आता है जो हमे परेशान करते हैं। इसमे कुछ एप्प गूगल द्वारा भी बनाये गए है, जिनमे ऐड की समस्या कम या पाई ही नही जाती है। इसमे कई एप्प हमारे बड़े काम के है।
1. वॉलपेपर्स- वॉलपेपर तो सभी अपने फ़ोन में लगाते ही हैं। गूगल की इस वॉलपेपर्स ऐप के माध्यम से हम हर दिन नए वॉलपेपर्स लगा सकते हैं। गूगल ने इसमें नए इमेज के कलेक्शन, आर्ट के कलेक्शन और सैटेलाइट से ली गई पृथ्वी के फोटो को शामिल किया जाता है।
2. गूगल ट्रिप्स- अगर आप कहीं घूमने आ प्लान बना रहे हैं तो ये ऐप आपके लिए काम आ जायेगी। इस ऐप में हम अपनी यात्रा से संबंधित सारी जानकारी को रख सकते हैं। यह एप्प हमे बता सकता है कि हम किस जगह जा रहे हैं और वहां पर हमें क्या नया करने को मिलेगा।
3. फोटो स्कैन- यह भी बड़े काम आ सकने वाली एप्प है। इससे हम किसी भी फोटो को स्कैन कर सकते हैं और अपनी डिवाइस में ले सकते हैं। यह इसे एडिट भी करने की सुविधा देता है।
4. ओपिनियन रिवॉर्ड- इससे हम थोड़ी बहुत कमाई कर सकते हैं। इस एप्प में गूगल जो सर्व करता है कि आपको गूगल का प्रोडक्ट कैसा लगा, आपने गूगल के प्रोडक्ट का उपयोग किया है। ये कमाई आपको क्रेडिट के रूप में मिलती है। इसकी मदद से आप ऐप्स, मूवीज या गूगल से जुड़ी चीजें को खरीद सकते हैं।
5. फाइल्स गो- यह फाइल्स मैनेजिंग एप्प है इससे हम किसी को भी बिना डेटा के फ़ाइल को शेयर कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमे अन्य शेयरिंग एप्प की तरह ऐड नही आते हैं।
6. गूगल फिट- यह एप्प हमे फिट बनाये रखने में मदद करता है। यह फिटनेस को ट्रैक करता है। ये आपके चलने, भागने और एक्टिव रहने के सारे रिकॉर्ड को रखता है और साथ ही ये उस डिवाइस से जुड़ सकता है, जिसे आप अपने साथ रखते हैं।
7. डेटाली- इस ऐप से आप अपने डाटा यूजेज को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इसमे हम अपने फोन में होने वाले डेटा उसे को कंट्रोल भी कर सकते हैं।
8. गूगल क्लासरूम- ये ऐप हमे क्लासरूम के जैसा का वातावरण देता है। इस ऐप की मदद से आप अपने असाइनमेंट और होमवर्क कर सकते हैं। हम जरूरी गाइडेंस अपने टीचर से ले सकते हैं। इसमें सारा गाइडेन्स ऑनलाइन किया जाता है।
9. आर्ट्स एंड कल्चर- यह कला प्रेमियों के लिए बड़े ही काम की एप्प है। यह हमारे पास की जगह में हो रहे आर्ट इवेंट के बारे में बताता है। इस ऐप में हम अपने आर्ट के कलेक्शन को भी रख सकते हैं।
10. गूगल कीप- यह एक प्रकार का रिमाइंडर ऐप है। इस ऐप में आप अपने जरूरी काम और सामान की लिस्ट बनाकर रख सकते हैं। समय और जगह के हिसाब से रिमाइंडर को भी सेट कर सकते हैं।


