अब सबसे सस्ते ऑफर की जानकारी सरकार की इस वेबसाइट पर देखे, trai launch new feature for best offer of Telecom consumer
टेलीकॉम ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया ट्राई ने अपने वेबसाइट पर ही सर्विस प्रदाता से जुड़े आफर को चेक करने का विकल्प दिया है। अब हमें विभिन्न प्राइवेट वेबसाइट पर नही जाना होगा। हम इसमे से सबसे सस्ता प्लान को चुन सकते हैं। ट्राई ने ये कदम टेलीकॉम सेक्टर में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया है।
इसकी वेबसाइट trai(dot)gov (dot)in/tarrif है जिसकी लिंक हम कमेंट बॉक्स में भी दे रहे हैं। कोई भी इस पोर्टल पर आसानी से जाकर प्लान को देख सकता है और प्रिंट भी कर सकता है। सरकार के इस फैसले से मोबाइल कंपनियों और मोबाइल यूजर दोनों को ही फायदा होगा। अभी यह दिल्ली के सर्कल में लांच किया गया है। लोगों से प्रतिक्रिया लेने के बाद इसे सारे देश मे शुरू कर दिया जाएगा। इसमे हम लैंडलाइन और मोबाइल फोन दोनों के ही प्लान को देख सकते हैं।


