-->
महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हो गई है, 50 करोड़ लोगों को होगा इससे फायदा, ayushman bharat yojna is launched in Beejapur of chhattisgarh

महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हो गई है, 50 करोड़ लोगों को होगा इससे फायदा, ayushman bharat yojna is launched in Beejapur of chhattisgarh

देश मे रहने वाले करोड़ो गरीबों का सपना अब साकार होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेल्थ स्कीम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के बीजापुर से की है। इस योजना से गरीब से गरीब प्राइवेट अस्पतालों में अपना फ्री इलाज करवा सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना में हमे 5 लाख तक का इलाज फ्री में कराया जाता है। इस योजना का लक्ष्य बहुत विशाल रखा गया है जिसमे लगभग 10 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया है, इसका मतलब की यह लगभग 50 करोड़ तक अपनी पहुँच बनाएगी। इसमे अभी 85 हजार 217 करोड़ का बजट रखा गया है।
इसके अलावा सरकार प्राइमरी हेल्थ सेन्टर को भी मजबूत करने की कोशिश कर रही है जिससे कि उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के लिए अस्पताल नही जाना पड़े। हेल्थ और वेलनेस सेन्टर भी खोले जाएंगे इसमे फ्री इलाज के साथ फ्री में दवाएं भी दी जाएगी। देश के हर बड़ी ग्राम पंचायत में भी आरोग्य केंद्र खोले जाएंगे। इसके लगभग डेढ़ लाख स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। देश का पहला आरोग्य केंद्र शनिवार को बीजापुर में खुल गया है।

सरकार का यह एक बड़ा दाव हो सकता है। विपक्षी दलों का आरोप है कि इन सबके लिए सरकार के पास फण्ड नही है। सरकार के लिए यह राह आसान नही है पर कोई भी बड़ा काम आसानी से पूरा नही हो पाता है क्योंकि 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का फ्री इलाज एक बड़ा सपना है। हम समय-समय पर इस योजना से जुड़ी जानकारी देते रहेंगे।

वोटर आईडी कार्ड की गलतियों को खुद सुधार सकते हैं

आज के दौर में राशन कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक हर डॉक्युमेंट्स को आप ऑनलाइन तैयार करवाने से लेकर एडिट करने तक का काम घर बैठे ही कर सकते हैं...

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel