-->
अब व्हाट्सएप पर एक ही मैसेज को ज्यादा बार नही भेज पाएंगे, now only 5 times message can be forward un Whatsapp

अब व्हाट्सएप पर एक ही मैसेज को ज्यादा बार नही भेज पाएंगे, now only 5 times message can be forward un Whatsapp

सरकार का कहना है कि व्हाट्सऐप के द्वारा फैले संदेशों के कारण से कई तरह की अफवाहें परेशानी का कारण बनी हैं। आप जानते ही होंगे कि ये अफवाहें कई बार कितनी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। आपने कुछ दिन पहले सुना होगा कि देश मे नमक की भारी कमी हो गई है और नमक के दाम अचानक ही बढ़कर 200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए थे। सरकार की चेतावनी के बाद व्हाट्सऐप ने मैसेज फॉरवर्ड करने के अपने नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। व्हाट्सऐप ने कहा कि वह संदेशों को फॉरवर्ड करने की सीमा तय करेगा, जिससे की झूठी जानकारी को फैलने से रोका जा सके।
भारत व्हाट्सऐप का सबसे बड़ा बाज़ार है, यहां 20 करोड़ से ज़्यादा लोग व्हाट्सऐप का उपयोग करते हैं। नए नियमों के अनुसार यूजर्स के लिए मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय करने की टेस्टिंग कर रही है। भारतीय यूज़र्स के लिए संदेश फॉरवर्ड करने की सीमा और देशों की तुलना में कम होगी। भारत में एक व्यक्ति एक संदेश को पांच बार से अधिक बार फॉरवर्ड नहीं कर पाएगा। अब उम्मीद की जा रही है कि उसके इस कदम से एक मैसेज पहले से कम लोगों तक पहुंचेंगे और इससे अफवाहें कम फैलेंगी। मेसेज में फ़ोटो या वीडियो होगा, उसके पास दिखाई देने वाला क्विक फॉरवर्ड के बटन को हटा दिया जाएगा।

वोटर आईडी कार्ड की गलतियों को खुद सुधार सकते हैं

आज के दौर में राशन कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक हर डॉक्युमेंट्स को आप ऑनलाइन तैयार करवाने से लेकर एडिट करने तक का काम घर बैठे ही कर सकते हैं...

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel