-->
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2018 क्या है और इससे क्या लाभ होगा

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2018 क्या है और इससे क्या लाभ होगा

अब बिहार में बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2018 रखा गया है। इसका उद्देश्य कन्याओं के शिक्षा में सुधार करना है। योजना का संचालन वृहद स्तर पर किया जा रहा है जिससे कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा कन्याओं को प्राप्त हो सके।

इस योजना के अंतर्गत जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा प्राप्त करने तक प्रदेश सरकार द्वारा ₹54100 की राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार लड़कियों की शिक्षा पर हर वर्ष 840 करोड़ रुपये खर्च कर रही है और इस योजना से राज्य सरकार पर 1400 करोड़ का अतिरिक्त खर्च करने होंगे। योजना का संचालन अप्रैल महीने के अंत तक पूरी तरह से कर दिया जाएगा।

योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता- इस योजना का लाभ लेने के लिए बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। योजना का लाभ परिवार की केवल दो लड़कियों को ही प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ हर जाति , धर्म , वर्ग की लड़कियों को प्रदान किया जाएगा।

यह योजना लड़कियों को अच्छी शिक्षा और अच्छा जीवन प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसका उद्देश्य बाल विवाह रोकना भी है। प्रदेश सरकार शादीशुदा लड़कियों को 12वीं और स्नातक पास होने पर पैसे नहीं प्रदान करेगी। यदि वह अविवाहित होंगी, तभी उन्हें 12 वीं में ₹10000 और स्नातक पास होने पर ₹25000 की धनराशि मिलेगी। अप्रैल महीने के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। हम यह जानकारी अपडेट करते रहेंगे।

वोटर आईडी कार्ड की गलतियों को खुद सुधार सकते हैं

आज के दौर में राशन कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक हर डॉक्युमेंट्स को आप ऑनलाइन तैयार करवाने से लेकर एडिट करने तक का काम घर बैठे ही कर सकते हैं...

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel