-->
सरकार बेटियों को दे रही 5 लाख, बस करना होगा ये काम

सरकार बेटियों को दे रही 5 लाख, बस करना होगा ये काम

सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी की शादी धूम-धाम से हो और वह इसके लिए पहले से ही पैसा भी बचाना चाहते हैं। सरकार 2014 में बेटियों के लिए यह स्कीम लेकर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। सुकन्या समृद्धि योजना में एफडी और सेविंग अकाउंट से भी अधिक ब्याज तो मिलता है और इसके अलावा इस पर टैक्स भी नहीं लगता। इस योजना का खाता बेटी की आयु 10 साल से कम होने पर खुल जाता है। एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलेगा। यह खाता दो बेटीयों के नाम पर भी खुल सकता है और यह पैसा उनकी पढ़ाई और शादी के लिए निकाल सकते हैं। इस खाते को खुलवाते समय आपको कम से कम 1000 रुपये जमा करने होंगे। आप एकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस और बैंक से खुलवा सकते हैं। पीपीएफ खाता खोलने वाले बैंक भी सुकन्‍या समृद्धि योजना का खाता खोलते हैं।

आप ऐसे समझ सकते हैं। यदि 2018 में कोई व्यक्ति 1000 रुपए महीने से अकाउंट खोलता है तो उसे 14 साल तक मतलब 2031 तक हर साल 12 हजार रुपए जमा करना होंगे। इस तरह 14 साल में 1.68 लाख रुपए जमा होंगे। 2018 में इस योजना की ब्याज दर 8.1% है। इस तरह से जब बच्ची 21 साल की होगी तो उसे 527,036.12 रुपए मिलेंगे। इसके लिए इसका बच्‍ची का जन्‍म प्रमाणपत्र, जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र की जरुरत होती है। इसके अतिरिक्त, जमाकर्ता के पते का प्रमाणपत्र भी आवश्यक होता है। सुकन्‍या समृद्धि योजना का फॉर्म पोस्‍ट ऑफिस या बैंक में ही मिल जाता है।

वोटर आईडी कार्ड की गलतियों को खुद सुधार सकते हैं

आज के दौर में राशन कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक हर डॉक्युमेंट्स को आप ऑनलाइन तैयार करवाने से लेकर एडिट करने तक का काम घर बैठे ही कर सकते हैं...

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel