-->
भारत ने चीन और जापान को पीछे छोड़ दिया है, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट, now Indians hit again world number 1 in forbes list

भारत ने चीन और जापान को पीछे छोड़ दिया है, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट, now Indians hit again world number 1 in forbes list

फोर्ब्स ने 30 अंडर 30 एशिया की इस साल की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे मुम्बई की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू समेत 65 भारतीय युवाओं के नाम शामिल हैं।
इस लिस्ट में स्टार्टअप के द्वारा शिखर तक पहुँचने वाले युवाओं के नाम भी शामिल हैं। इस लिस्ट में स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत का, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में चीन का और खेल में जापान के लोग सबसे आगे हैं। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्मृति मंधाना, भारतीय पोलो टीम के कप्तान पद्मनाभ सिंह के नाम भी शामिल हैं।

इसमें गरीब बच्चों तक 1 लाख जूते पहुँचाने वाले रविश धामी और श्रेयांस भंडारी के नाम शामिल हैं। दोनों के स्टार्टअप ग्रीनसोल ने देशभर से पुराने जूतों को रीसायकल करके गरीब बच्चों तक पहुँचाया है, इस जोड़ी ने 4 हजार सैंडिल भी बांटे हैं। बोबल कीबोर्ड के कोफॉउंडर अंकित प्रसाद का नाम भी शामिल है। इसने एक ऐसा एप्प बनाया था, जिससे सेल्फी लेने के बाद उसका इमोजी बनाकर मन चाहे मेसेज के द्वारा किसी को भेजा जा सकता है। अंकित के इस एप्प को 1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। आंध्रप्रदेश के 28 साल के राहुल कायम का नाम इलेक्ट्रिक ऑटो और बाइक से फोर्ब्स में अपना नाम शामिल करवाया।
वार्षिक 30 अंडर 30 के तीसरे संस्करण में 100 लोगो के नाम शामिल किए गए हैं जो अपने क्षेत्र में स्टार्टअप के माध्यम से नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। इस लिस्ट में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 24 देशों का प्रतिनिधित्व है। इस लिस्ट में उत्तर कोरिया के लोग पहली बार अपनी जगह बना पाये हैं।

वोटर आईडी कार्ड की गलतियों को खुद सुधार सकते हैं

आज के दौर में राशन कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक हर डॉक्युमेंट्स को आप ऑनलाइन तैयार करवाने से लेकर एडिट करने तक का काम घर बैठे ही कर सकते हैं...

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel